Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

मप्र के दमोह में बदमाशों ने शिक्षक से लाखों लूटने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

अज्ञात बदमाशों ने नकदी लूटने के बाद शिक्षक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

16 May 2025

 मप्र के दमोह में बदमाशों ने शिक्षक से लाखों लूटने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हारट और बरोदा के बीच नहर के पास गुरुवार की रात एक शिक्षक को चार लाख रुपये लूटने के बाद जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने नकदी लूटने के बाद शिक्षक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे शिक्षक को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

इस संबंध में पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि शिक्षक राजेश पुत्र आरपी त्रिपाठी निवासी ग्राम सुनवाहा शासकीय स्कूल रूसंदो में प्राथमिक शिक्षक थे। उनके भाई मुकेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार राजेश गुरुवार रात हटा आए थे और यहां से करीब चार लाख रुपये लेकर वह गुरुवार की रात वापस अपने गांव सुनवाहा जा रहे थे। हारट और बरोदा के बीच नहर के पास अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को रुकवाकर रुपये लूट लिए और मारपीट करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। राजेश ने फोन लगाकर अपने भाई मुकेश को सूचना दी और बताया कि कुछ लोगों ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।

घटना की जानकारी लगते ही वह अपने अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे, तो उनके भाई गंभीर रूप से आग में झुलसे हुए मिले और पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। इसके बाद वह राजेश को हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश के भाई के मुताबिक घटनास्थल पर बाइक और उसमें लटका हुआ एक बैग बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर रात में ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और तत्काल ही हटा पुलिस को भी वारदात से अवगत कराया।

हटा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों के बताने के अनुसार शिक्षक के साथ चार लाख रुपये की लूट की गई है। इसके बाद उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाली थाना पुलिस भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हर पहलू पर इस मामले की जांच और लूट के आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के दमोह में बदमाशों ने शिक्षक से लाखों लूटने के बाद पे
अज्ञात बदमाशों ने नकदी लूटने के बाद शिक्षक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News